डाॅक्टर के साथ मारपीट व पुलिस की ओर से थाना में रखे जाने पर मिला शिष्टमंडल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमुई : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला शाखा के सदस्यों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष डा अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डा. इनामुल हक मैगनु से मुलाकात कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी. एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि बीते बुधवार की शाम सिरचन्द नवादा मुहल्ला निवासी रघुनाथ साहू के परिजनों ने डा अरुण […]
विज्ञापन
जमुई : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला शाखा के सदस्यों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष डा अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डा. इनामुल हक मैगनु से मुलाकात कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी.
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि बीते बुधवार की शाम सिरचन्द नवादा मुहल्ला निवासी रघुनाथ साहू के परिजनों ने डा अरुण कुमार सिंह के क्लीनिक में तोड़फोड़ और आगजनी कर चिकित्सक के साथ मारपीट की गयी जिससे एसोसिएशन के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है. मेडिकल एसोसियेशन के सदस्यों ने बताया कि बीते बुधवार रात से ही डा विशाल आनंद को थाना में रखा गया है.
इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच करने और उक्त चिकित्सक को थाना से वापस घर भेजने की मांग की है. इस मौके पर चिकित्सक डा सैयद नौशाद अहमद, डा मनोज कुमार सिंह, डा ललित कुमार सिंह, मनीषी अनंत, मनीष कुमार सिंह समेत दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे.
बताते चलें कि बीते सिरचन्द नवादा मुहल्ला निवासी रघुनाथ साहू के पुत्र कुंदन कुमार का निधन इलाज के दौरान डा अरुण कुमार सिंह के क्लिनिक में हो गया था. जिससे आक्रोशित परिजनों ने तोड़-फोड़, आगजनी और चिकित्सक के साथ मारपीट किया था. घटना को लेकर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कर डा विशाल आनंद को थाना ले गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










