पद्रवियों ने नाश्ता दुकान व सैलून में लगायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : नये साल के जश्न में डूबे युवकों को उपद्रव करने से रोकना एक महिला को महंगा पड़ा व असामाजिक प्रवृत्ति के युवकों ने उसके दुकान को आग के हवाले कर दिया. घटना सदर थाना के कल्याणपुर मोहल्ला की है, जहां बीते एक जनवरी की देर रात उपद्रवियों ने इस वारदात को अंजाम दिया […]
विज्ञापन
जमुई : नये साल के जश्न में डूबे युवकों को उपद्रव करने से रोकना एक महिला को महंगा पड़ा व असामाजिक प्रवृत्ति के युवकों ने उसके दुकान को आग के हवाले कर दिया. घटना सदर थाना के कल्याणपुर मोहल्ला की है, जहां बीते एक जनवरी की देर रात उपद्रवियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान असामाजिक तत्वों ने शिक्षा भवन के समीप एक सैलून को भी आग के हवाले कर दिया. इस बाबत पीड़ित गुमटी संचालक महिला रीना देवी, पति स्व. दिलीप राम ने बताया कि मैं कल्याणपुर के समीप गुमटी चलाकर अपने परिवार का पेट पालती हूं. बीते एक जनवरी की शाम कुछ युवक डीजे बजाकर हो-हल्ला कर रहे थे.
मेरे बेटे द्वारा ऐसा करने पर कुछ युवक उससे भिड़ गए, पर लोगों द्वारा बीच-बचाव किये जाने के बाद मामला शांत कर लिया गया. हमारे दूकान बंद कर घर चले जाने के बाद देर रात उक्त युवकों ने मेरी दूकान को जला दिया. उसने बताया कि पति की मौत के बाद उक्त दूकान के सहारे ही किसी तरह अपने परिवार का गुजारा कर रही थी, तथा उसी से ही मुझे अपने बेटियों की शादी भी करनी थी.
बताते चलें कि उक्त चौराहे पर से ही कल्याणपुर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, घोडा अस्पताल आदि प्रमुख इलाकों में जाने का रास्ता है. साथ ही अक्सर शाम के वक्त वहां असमाजिक प्रवृत्ति के युवकों का जमावड़ा रहता है. परंतु उक्त स्थान पर ना तो जिला प्रसाशन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है ना ही उक्त इलाके में गश्ती किया जाता है. ऐसे में असामाजिक प्रवृत्ति के युवक अक्सर उस इलाके में छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन