अशोक हत्याकांड का दूसरा नामजद आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के करमन निवासी अशोक यादव हत्याकांड का दूसरा नामजद आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर-कुंदर मुख्य मार्ग स्थित जखराज बाबा थान के समीप से गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार देवाचक गांव निवासी सकलदेव […]
विज्ञापन
बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के करमन निवासी अशोक यादव हत्याकांड का दूसरा नामजद आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर-कुंदर मुख्य मार्ग स्थित जखराज बाबा थान के समीप से गिरफ्तार किया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार देवाचक गांव निवासी सकलदेव यादव, पिता स्व चंद्रिका यादव है. उन्होंने बताया कि अशोक यादव का हत्या बीते 9 नवंबर को सुबह तब कर दिया गया जब वह अपने घर से निकल कर बहियार जा रहा था. तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मारकर हत्या कर दिया.
घटना को लेकर मृतक अशोक के भाई मनोज यादव ने थाना सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया. जिसमें से दो की गिरफ्तारी किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि उक्त में रहे सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस गिरफ्तारी में अवर निरीक्षक
विजय कुमार मांझी सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन