ePaper

डायन बताकर महिला की हत्या, परिजनों ने किया रोड जाम

Updated at : 13 Nov 2019 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
डायन बताकर महिला की हत्या, परिजनों ने किया रोड जाम

जमुई : बिहार के जमुई में खैरा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव में लोगों ने डायन बताकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान गांव निवासी कुंती देवी के रूप में की गयी है. इस बाबत मृतका कुंती देवी के पुत्र अरुण कुमार तथा भाई दरोगी यादव ने बताया कि गांव के […]

विज्ञापन

जमुई : बिहार के जमुई में खैरा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव में लोगों ने डायन बताकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान गांव निवासी कुंती देवी के रूप में की गयी है. इस बाबत मृतका कुंती देवी के पुत्र अरुण कुमार तथा भाई दरोगी यादव ने बताया कि गांव के कुछ लोग लगातार कुंती देवी पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे. इसे लेकर एक वर्ष पूर्व भी खैरा थाना में हम ने मामला दर्ज कराया था. पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जिसके बाद उक्त सभी लोगों का मनोबल बढ़ता चला गया तथा बीते मंगलवार देर शाम को लोगों ने कुंती देवी की हत्या कर दी.

परिजनों ने महिला की हत्या को लेकर गांव के ही नरेश यादव, खेलो यादव, शंकर यादव, मनोज यादव, चानो यादव, महादेव यादव तथा पिंटू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, इसे लेकर परिजन उग्र हो गये तथा खैरा बड़ीबाग मार्ग को चौहानडीह के समीप जाम कर दिया. जाम कर रहे परिजन आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई तथा आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे. इसके बाद मामले की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान मौके पर पहुंचे तथा जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मार्ग पर आवागमन बहाल किया जा सका. इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की छानबीन में लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन