आधार पंजीकरण के नाम पर मांगी जा रही अवैध राशि, आवेदक परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्धौर : प्रखंड के एसबीआई शाखा गिद्धौर में संचालित आधार केंद्र के कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि उगाही का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र विपुल कुमार सिंह अपने चार बच्चों का आधार […]
विज्ञापन
गिद्धौर : प्रखंड के एसबीआई शाखा गिद्धौर में संचालित आधार केंद्र के कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि उगाही का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र विपुल कुमार सिंह अपने चार बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टेट बैंक शाखा परिसर में संचालित आधार केंद्र शाखा पर गए थे.
जहां केंद्र का संचालन कर रहे कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनाने के नाम पर उक्त व्यक्ति से 200 रुपये की अवैध राशि की मांग की गई.ज ब उक्त व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से आधार कार्ड निर्माण के नाम पर राशि मांगे जाने का विरोध किया गया, तो आधार केंद्र के संचालन कर रहे कर्मी द्वारा आधार पंजीकरण के प्राप्ति रसीद उक्त व्यक्ति नहीं दी गई.
वहीं इस मामले को लेकर स्टेट बैंक शाखा गिद्धौर के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार सिन्हा से मामले इस आधार निर्माण के नाम पर अवैध राशि की मांग किये जाने पर पीड़ित ग्रामीण विपुल कुमार द्वारा आवेदन दे प्राप्ति रसीद प्रबंधक महोदय को उक्त केंद्र के से आधार पंजीकरण प्राप्ति रसीद केंद्र संचालक से दिलवाने की मांग करते हुए अवैध रूप से राशि की मांग किये जाने के मामले पर संबंधित आधार केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की है
कहते हैं स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक
वहीं इस संदर्भ में स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले में करवाई हेतु उक्त आधार केंद्र संचालक के खिलाफ विधिसंवत करवाई हेतु इसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा उच्चाधिकारियों से की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




