संदाहस्पद स्थिति में युवक की मौत, इलाके में सनसनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चंद्रमंडीह : घाघरा गांव निवासी पैंतीस वर्षीय युवक भीम यादव की मौत जिला मुख्यालय स्थित वीआइपी कॉलोनी में हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पिता कोदो यादव ने बताया कि ठीकेदार सुरेंद्र यादव और संतोष ठाकुर ने लेदवारा तथा घाघरा गांव से दर्जनों युवक को काम देने को लेकर ले […]
विज्ञापन
चंद्रमंडीह : घाघरा गांव निवासी पैंतीस वर्षीय युवक भीम यादव की मौत जिला मुख्यालय स्थित वीआइपी कॉलोनी में हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पिता कोदो यादव ने बताया कि ठीकेदार सुरेंद्र यादव और संतोष ठाकुर ने लेदवारा तथा घाघरा गांव से दर्जनों युवक को काम देने को लेकर ले गया था. सभी को वीआइपी कॉलोनी में रखकर मजदूरी पर काम करवाया जा रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
रविवार अहले सुबह अन्य मजदूर साथियों ने भीम को जगाने का प्रयास किया और उसके मुंह से खून निकलते देख चिल्लाने लगा. मजदूर साथियों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. भीम की मृत्यु की सूचना पाते ही उसके परिजनों और अन्य मजदूरों में कोहराम मच गया. शव को लेकर घाघरा गांव पहुंचकर इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजकर छाबनीन में जुट गयी है. लोगों में भीम की मौत को चर्चा चर्चा का बाजार गरम है. इस बाबत पूजे जाने पर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रह है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी गुनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन