मौसम में आये बदलाव को ले स्वास्थ्य विभाग तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : मौसम में आ रहे बदलाव और बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर सदर अस्पताल सहित जिला के अन्य सरकारी अस्पताल में विशेष रूप से तैयारी किया गया है. जिससे मरीजों को सहूलियत हो सकेगा. इस बाबत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा श्याम मोहन दास बताते हैं कि मौसम जनित बीमारी के इलाज […]
विज्ञापन
जमुई : मौसम में आ रहे बदलाव और बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर सदर अस्पताल सहित जिला के अन्य सरकारी अस्पताल में विशेष रूप से तैयारी किया गया है. जिससे मरीजों को सहूलियत हो सकेगा. इस बाबत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा श्याम मोहन दास बताते हैं कि मौसम जनित बीमारी के इलाज को लेकर विभाग के निर्देशानुसार सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है.
इसे लेकर चिकित्सक का एक टीम भी बनाया गया है. ताकि ऐसी बीमारी के इलाज को लेकर आने वाले मरीजों को परेशानी न हो. सदर अस्पताल में अलग वार्ड भी बनाया गया है. जहां आवश्यक जांच के बाद रोगी का इलाज किया जा रहा है.
बनाये गये कई वार्ड
सिविल सर्जन बताते हैं कि मौसमी बीमारी में डायरिया, बुखार, सर्दी, खांसी मुख्य बीमारी है. जिसे लेकर अस्पताल में महामारी वार्ड, डेंगू वार्ड सहित अलग-अलग वार्ड बनाया गया है. जिस बीमारी के मरीज मिलेंगे उन्हें उक्त वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसे लेकर अस्पताल में आवश्यक दवा का भंडारण भी किया गया है.
बिचौलिये से मुक्त होगा सदर अस्पताल : सिविल सर्जन
जमुई. सदर अस्पताल में बिचौलिया का काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन कड़ा रुख अख्तियार किया गया है.
इस बाबत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा श्याम मोहन दास ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रहा है कि अस्पताल में प्रसव सहित अन्य इलाज के लिए आने वाले मरीज को बहला-फुसलाकर कुछ बिचौलिया द्वारा निजी क्लिनिक में ले जाया जा रहा है.
इससे जहां मरीजों को सरकारी सुविधा नहीं मिल पाता वहीं उन्हें आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर जगह-जगह पर पोस्टर आदि लगाकर लोगों को सावधान किया जायेगा. इसके बावजूद बिचौलिया अपने कार्य से परहेज नहीं करता है तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




