नहीं सुधरी यार्ड में मेमू परिसर की स्थिति, झाड़ियों के बीच हो रहा काम Q
Updated at : 04 Sep 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

झाझा : झाझा रेलवे मेमूशेड दानापुर रेलवे मंडल में अतिशुमार है. दिनों दिन मेमूशेड का विस्तार हो रहा है एवं अधिक-से-अधिक रैक का रखरखाव भी हो रहा है. झाझा मेमूशेड में दानापुर मंडल अंतर्गत लगभग सभी स्टेशनों की मेमूरैक आती है. जहां कि उसकी रख-रखाव कर, फिर से ठीक करके भेजी जाती है. लेकिन उक्त […]
विज्ञापन
झाझा : झाझा रेलवे मेमूशेड दानापुर रेलवे मंडल में अतिशुमार है. दिनों दिन मेमूशेड का विस्तार हो रहा है एवं अधिक-से-अधिक रैक का रखरखाव भी हो रहा है. झाझा मेमूशेड में दानापुर मंडल अंतर्गत लगभग सभी स्टेशनों की मेमूरैक आती है. जहां कि उसकी रख-रखाव कर, फिर से ठीक करके भेजी जाती है. लेकिन उक्त मेमूरैक को लाने वाले पायलट, सहपायलट एवं गार्ड को प्रत्येक दिन जिंदगी और मौत से जूझना पड़ता है.
पूरे मेमूशेड के यार्ड में बड़े-बड़े घास उग आए है. इस कारण पायलटों को गाड़ी लेने और देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ना तो रेलवे ट्रैक साफ-सुथरी है और ना ही उचित रोशनी की व्यवस्था है. बरसात एवं जंगल झाड़ हो जाने के कारण सांप-बिच्छू निकलना आम बात हो गई है. कई बार पायलट सांप और बिच्छू से बच भी गए हैं.
परेशान होकर पायलट का एक दल स्टेशन प्रबंधक सोनेलाल सोरेन को रोशनी एवं रेलवे ट्रैक को साफ करने को लेकर आवेदन भी दिया है. जिसकी प्रति उन्होंने वरीय मंडल विद्युत अभियंता, मुख्य नियंत्रक झाझा समेत कई रेलवे पदाधिकारियों को दिया है. पत्र में पायलट ने कहा है कि झाझा मेमूशेड का यार्ड जंगल में तब्दील हो गया है. जहां लंबे-लंबे घास उग आए हैं. रात के समय में प्रचुर मात्रा में रोशनी की व्यवस्था नहीं है.
इस कारण उस झाड़ीनुमा जंगल से कई बार विषैले सांप एवं बिच्छू भी निकला है. जिस कारण पायलट जिंदगी और मौत से प्रत्येक दिन जूझ रहा है. इसके अलावा पायलटों ने कहा है कि यदि इस तरह की व्यवस्था नहीं होती है तो दिन के उजाले में ही रैक का लेन-देन का कार्य किया जाए.
ताकि सांप बिच्छू से बचा जा सके. लोको पायलट यूके यादव, राजकुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, दिलीप कुमार यादव, यूपी सिंह, संतोष कुमार, प्रेम शंकर, अखिलेश हांसदा, जितेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने कहा की यदि अविलंब इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो रेलवे पायलटों को काम करने में आने वाले दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
बोले स्टेशन प्रबंधक
इस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक सोनेलाल सोरेन ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व आईओडब्ल्यू एवं पीडब्ल्यूआई को पूरे मेमूशेड के अंदर बढ़ने वाले घास को साफ करने के लिए कहा गया है एवं उचित रोशनी लगाने के लिए भी कहा गया है. यदि अब तक नहीं हुआ है तो यह लापरवाही है. इसकी जांच कराई जाएगी.
बोले मुख्य मुख्य अभियंता
इस बाबत मेमू शेड के अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को रेलवे यार्ड स्थिति बड़े घास को साफ करने के लिए कहा गया है. इसकी सूचना एसएम एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को दिया गया है. ताकि वार्ड में बड़े घास की सफाई हो सके एवं उचित रोशनी की व्यवस्था हो सके. ताकि पायलटों को काम करने में कोई परेशानी ना हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




