ePaper

भारी संख्या में देसी-विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Sep 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
भारी संख्या में देसी-विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित बोधवन तालाब के समीप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की खेप लायी जा रही है. जिसके […]

विज्ञापन

जमुई : उत्पाद पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित बोधवन तालाब के समीप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की खेप लायी जा रही है. जिसके बाद हमने कार्रवाई शुरू की.

इस दौरान बोधवन तालाब के समीप बीआर-01-पीबी-0173 नंबर की ऑटो वाहन से 800 पाउच देसी शराब बरामद किया गया. इसके अलावा उक्त ऑटो से रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 मिलीलीटर विदेशी शराब की 12 बोतल तथा किंगफिशर बियर की 24 बोतल बरामद किया गया.
इस दौरान हमें शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शांति नगर निवासी ललन भगत के रूप में किया गया है. उसने बताया कि वह उक्त शराब की खेप जमुआ से लेकर आ रहा था तथा भुक्कड़ मोहल्ला लेकर जा रहा था. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा उसे जेल भेजा गया है.
बच्चा चोर की अफवाह, तलाश में रात भर परेशान रहे ग्रामीणfffff
सिकंदरा. प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में रविवार की शाम फैली बच्चा चोर की अफवाह ने लोगों की नींद उड़ा दी है. रविवार की रात प्रखंड मुख्यालय के शेखपुरा रोड, कॉलोनी रोड, प्रखंड क्षेत्र के लोहंडा, लहिला, पोहे, बलुआडीह मुसहरी आदि गांवों के लोग इस अफवाह को सुन आधी रात तक बच्चा चोर गैंग की तलाश में लाठी डंडे के साथ इधर उधर दौड़ते रहे.
रविवार की शाम लगभग आठ बजे बलुआडीह मुसहरी में बच्चा चोर गैंग के आने की अफवाह फैली. जिसके बाद लोग बच्चा चोर गैंग की तलाश में भाग दौड़ करने लगे. वहीं रात दस बजे के बाद लोहंडा गांव में बच्चा चोर गैंग के पहुंचने की अफवाह फैली.
लोगों ने बताया कि लोहंडा मुसहरी के समीप रात के दस बजे एक अजनबी महिला व पुरुष को देखा गया. लोहंडा गांव से उठी बच्चा चोर की अफवाह के बाद दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर बच्चा चोर की तलाश में भागते हुए सिकंदरा कॉलोनी रोड से शेखपुरा रोड होते हुए लहिला नहर तक पहुंच गए.
वहीं लहिला गांव के कुछ लोग बच्चा चोर की तलाश में दौड़ते हुए पोहे की ओर चले गए. इस दौरान रविवार को आधी रात तक लोग बच्चा चोर की तलाश में परेशान रहे. वहीं बच्चा चोर की अफवाह से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. विदित हो कि पिछले कुछ दिनों में बच्चा चोर की आशंका में कई हिंसक घटनाएं घट चुकी है. इस दौरान कई बेगुनाहों को उन्मादी भीड़ का शिकार भी होना पड़ा है.
पुलिस लगातार लोगों को बच्चा चोर की झूठी अफवाह से बचने का सलाह दे रही है. इस संबंध में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी बयान जारी कर लोगों से इस अफवाह से बचने की सलाह देते हुए कहा कि आज तक कहीं बच्चा चोरी की घटना हुई ही नहीं है. कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिये इस तरह की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है.
अफवाह से दहशत में लोग: सिमुलतला. सिमुलतला क्षेत्र में इन दिनों मुड़कटवा का अफवाह जोर पकड़ रखा है. क्षेत्र में किसी भी अजनवी को देखते ही लोग उसपर मुड़कटवा होने का संदेह करने लगते हैं. खासकर यदि कोई विक्षिप्त व्यक्ति किसी ग्रामीण क्षेत्र में मिल जाए तो उसका खैर नहीं. ग्रामीण पहले उसका जमकर धुनाई करते हैं फिर उसे थाने के हवाले कर देते हैं.
बीते शनिवार की सुबह क्षेत्र के घोरपारण गांव एक विक्षिप्त व्यक्ति भटकर पहुंच गया, जैसे ही ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी की उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी, हालांकि इस घटना की जानकारी एक राहगीर द्वारा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया गया. बीते रविवार की संध्या भी थाना क्षेत्र के अमरअडीह गांव से पिटाई के बाद एक विक्षिप्त को सिमुलतला थाना के हवाले कर दिया.
आम ग्रामीणों में यह अफवाह फैला दी गई है कि मुड़कटवा का एक गिरोह पूरे क्षेत्र में फैल गई है जो पागलों का रूप धारण कर ग्रामीण इलाकों के सुनसान जगह से बच्चों को उठाकर भाग जाता है. फिर उन बच्चों के शरीर के अंगों की तस्करी की जाती है. इस अफवाह से लोग काफी दहशत में है और ग्रामीण क्षेत्र जा रहे किसी भी अजनवी को मुड़कटवा समझ बैठते हैं. हालांकि स्थानीय प्रशासन भी लगातार इसपर नजर बनाए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन