शहर में लाइटिंग की व्यवस्था शीघ्र करें पूरा : डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया और सभी […]
विज्ञापन
जमुई : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई.
मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया और सभी योजनाओं को लक्ष्य के अनुसार समय से पूरा करने का भी निर्देश दिया.
जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति के लिए अभी तक मात्र 15 आवेदन प्राप्त हुआ है. जिलाधिकारी श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अंतिम तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की स्क्रूटनी बेहतर तरीके से करें और इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को किसान सम्मान योजना और अन्य योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए दो दिनों के अंदर सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पक्की नाली गली योजना और हर घर नल का जल योजना के तहत सभी पंचायत में राशि जल्द से जल्द स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें.
नगर परिषद झाझा और जमुई के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर के अंदर लाइटिंग का कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम श्री कुमार ने सभी विभागों को समय सीमा के अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का भी निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान के अलावे दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




