त्योहारों में डीजे समेत हॉकी स्टिक और तलवारों पर रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 8:47 AM
विज्ञापन
पकरीबरावां : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीएम अनु कुमार व पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा की देखरेख में आयोजित बैठक में मुहर्रम को शांतिपूर्ण निबटाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने जुलूस के दौरान डीजे, हॉकी स्टिक, लंबे तलवार आदि को […]
विज्ञापन
पकरीबरावां : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीएम अनु कुमार व पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा की देखरेख में आयोजित बैठक में मुहर्रम को शांतिपूर्ण निबटाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई.
पदाधिकारियों ने जुलूस के दौरान डीजे, हॉकी स्टिक, लंबे तलवार आदि को वर्जित बताया. कहा इन सब चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. कहा कि जुलूस व किसी प्रकार के कार्यक्रम के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाउड स्पीकर के लिए भी लाइसेंस को जरूरी बताया. अश्लील व भड़काऊ गाना नहीं बजाने को कहा गया.
ऐसा होने पर डीजे व समिति के लोगों पर कार्रवाई होगी.बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ यादव ने खराब हसनगंज रोड का मुद्दा उठाया. कहा कि रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे ताजियादारों को काफी परेशानी होगी. इस पर पदाधिकारियों ने गड्ढों को भरे जाने की बात कही.
एसडीएम ने वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी बीडीओ राकेश कुमार को रुट वेरिफिकेशन करने को कहा. लूज बिजली के तारों को टाइट करवाने के साथ ही बाजार में तारो को कवर्ड करने की मांग लोगों ने की. पकरीबरावां बाजार में सीसीटीवी कैमरें लगाने पर चर्चा हुई. जनप्रतिनिधियों व सामजसेवियों से अपील की गयी कि अपने मकानों अथवा प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाएं ताकि असामाजिक तत्वों की करतूतों को देखा जा सके.
एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने असामाजिक तत्वों को चेताते हुए कहा कि त्योहार के दौरान अशांति व उन्माद फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा. उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित करने की बात कही. कहा सभी कमेटियां अपने स्तर से 10-20 लोगों की कमेटी के गठन करे जो उन्मादी लोगों पर नजर रख सके.
उन्होंने दोनों संप्रदायों से त्योहार निबटाने में मदद की अपील की. इस अवसर पर तत्कालीन सीओ सुक्रांत राहुल, थानाध्यक्ष सरफराज इमाम, जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल हैदर खां मेजर, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज साव, समाजसेवी लक्ष्मण चौहान, अनिल यादव, आशो पासवान सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










