ePaper

वाहन में टक्कर कहीं सोची समझी साजिश तो नहीं

Updated at : 07 Aug 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन में टक्कर कहीं सोची समझी साजिश तो नहीं

जमुई : सिकंदरा सीओ विनोद कुमार चौधरी के वाहन में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर को महज एक इत्तेफाक नहीं भी माना जा सकता है. दरअसल यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सिकंदरा अंचलाधिकारी बालू माफिया के निशाने पर आए हैं या उनके साथ इस […]

विज्ञापन

जमुई : सिकंदरा सीओ विनोद कुमार चौधरी के वाहन में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर को महज एक इत्तेफाक नहीं भी माना जा सकता है. दरअसल यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सिकंदरा अंचलाधिकारी बालू माफिया के निशाने पर आए हैं या उनके साथ इस तरह की कोई दुर्घटना घटी हो.

दरअसल चार माह पूर्व भी अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने पाठक चक गांव के समीप से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया किया था.
जिसके बाद बालू माफिया ने सीओ की गाड़ी पर पथराव कर दिया तथा ट्रैक्टर को छुड़ा लिया था. दरअसल अंचलाधिकारी श्री चौधरी जमुई से सिकंदरा जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने पाठक चक गांव के समीप एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर देखा था. उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया था, तथा उसे थाना ले जाने का प्रयास करने लगे. इस दौरान बालू माफिया ने सीओ के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया तथा ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गए थे.
इस मामले में सीओ के द्वारा सिकंदरा थाना में घोष गांव निवासी पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने बीते जुलाई महीने में उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए सिकंदरा थाना के घोष गांव से पंकज सिंह को गिरफ्तार भी किया था. जिसके बाद सिकंदरा अंचलाधिकारी के साथ दोबारा ऐसी घटना महज इत्तेफाक नहीं हो सकती.
छह जून को सदर थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में ईद की गश्ती में गये पुलिस पदाधिकारी ने जब अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, तब ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था. इसमें कई पुलिस के जवान जख्मी हो गये.
पुअनि ब्रजभूषण सिंह को ईद के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर चंदवारा गांव में पदस्थापित किया गया था. इस दौरान उन्होंने अवैध तरीके से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया तथा उसके चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया. इस दौरान बालू माफिया और उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
उपद्रवियों ने चालक को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया. इसे लेकर उक्त गांव के प्रमोद यादव, सिकंदर यादव, अनिल यादव, सल्लू यादव, घानो यादव, दशरथ यादव, बबलू यादव, रामदेव यादव सहित अन्य लोग पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना में पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन