ऐतिहासिक फैसले से अब जम्मू व कश्मीर में लौट आयेगी शांति
Updated at : 06 Aug 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं. जिन्होंने जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश के लिए सोमवार को ऐतिहासिक फैसला लिया. अपने विचार व्यक्त करते हुए जमुई विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अजय प्रताप ने उक्त बातें कही. पूर्व विधायक श्री प्रताप ने कहा कि जम्मू कश्मीर से […]
विज्ञापन
जमुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं. जिन्होंने जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश के लिए सोमवार को ऐतिहासिक फैसला लिया. अपने विचार व्यक्त करते हुए जमुई विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अजय प्रताप ने उक्त बातें कही.
पूर्व विधायक श्री प्रताप ने कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 धारा और 35 ए हटाने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर नेता द्वय बधाई के पात्र हैं. अब पूरे देशवासी को इसका फायदा मिलेगा. अब देश के प्रत्येक नागरिक को वहां रहने का अधिकार मिलेगा. यहां फैक्ट्रियां लगेगी. बेरोजगारी हटेगा और लोग अमन-चैन तथा शांति से रहेंगे.
उन्होंने कहा कि सबको संपत्ति का अधिकार भी मिलेगा. पूर्व विधायक ने कहा कि नेता द्वय ने विरोधियों को परास्त कर असली भारतीयता का भी परिचय दे दिया है. प्रधानमंत्री के लिए अगस्त का माह क्रांति, एक देश एक निशान और एक पहचान का बना हुआ है. इसे लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न का माहौल है.
अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे नरेंद्र मोदी : निर्मल सिंह
जमुई. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा नेता निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे यह हम भारतवासियों के लिए गर्व का क्षण है.
इस ऐतिहासिक फैसले के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दे रहे हैं. पहले जम्मू कश्मीर का अपना अलग झंडा था वहां के नागरिकों के द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना अनिवार्य नहीं था.
लेकिन अब जम्मू कश्मीर का अपना अलग झंडा नहीं होगा और भारत के दूसरे हिस्से के तरह यहां भी तिरंगा लहराया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि पहले भारत के उच्च न्यायालय के आदेश जम्मू कश्मीर के अंदर मान्य नहीं होते थे. जम्मू कश्मीर की अब अपनी पुलिस नहीं होगी. जम्मू कश्मीर को लेकर अब संसद ही सुप्रीम होगी.
यह फैसला सदैव रहेगा अविस्मरणीय : सुदर्शन
जमुई. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर लिया गया फैसला सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उक्त प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय सचिव व बिहार समिति प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज एवं ग्रामीण समिति कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जो वादा किया था उसे पूरा किया है.
इनके नेतृत्व में देशवासियों के हित आगे भी कई ठोस निर्णय लिया जायेगा. भाजपा नेता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकलाप से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. इनके नेतृत्व में देश काफी तेज गति से तरक्की की ओर अग्रसित है. उन्होंने कहा कि एक-एक बिहारवासी भी केंद्र की भाजपा सरकार को बधाई दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




