परिजनों ने विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप
Updated at : 10 Jul 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

झाझा : दहेज की मांग पूरा नहीं किये जाने पर भतीजी की हत्या किये जाने को लेकर चाचा ने थाना में आवेदन देते हुए भतीजी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में बांका जिला के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदेडीह निवासी सुरेश यादव ने थाना में दिए गए आवेदन में […]
विज्ञापन
झाझा : दहेज की मांग पूरा नहीं किये जाने पर भतीजी की हत्या किये जाने को लेकर चाचा ने थाना में आवेदन देते हुए भतीजी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में बांका जिला के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदेडीह निवासी सुरेश यादव ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि तीन वर्ष पूर्व अपनी भतीजी ममता कुमारी की शादी झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहजरा गांव के विरेंद्र यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया.
क्षमता के अनुसार उपहार देकर विदा किया. बीते कुछ दिनों से ममता के पति एवं उसके ससुराल वाले बाइक की मांग करते हुए मेरी भतीजी को प्रताड़ित करने लगा. चार दिन पूर्व भी मेरी भतीजी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट किया.
जिनकी जानकारी ममता ने हमलोगों को दूरभाष पर दिया. जब बात को सुलझाने के लिए सोमवार को ममता के ससुराल आया तो ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल वालों ने ममता की हत्या कर दिया है. पीड़ित ने अपने आवेदन में लड़की के सास चिंता देवी, ससुर मथुरा यादव, पति एवं ननद सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




