शौंण्डिक पंचायत समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : शौंण्डिक पंचायत समिति अलीगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को देर संध्या मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद प्रसाद के द्वारा शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो राजकुमार प्रसाद और सचिव मुकेश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. […]
विज्ञापन
जमुई : शौंण्डिक पंचायत समिति अलीगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को देर संध्या मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद प्रसाद के द्वारा शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो राजकुमार प्रसाद और सचिव मुकेश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सचिव श्री कुमार ने बताया कि बिना किसी भय और पक्षपात के समाज के सभी लोगों के समस्याओं का समाधान करने और समाज के लोगों को विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया जायेगा. जानकारी के अनुसार अध्यक्ष और सचिव के पद पर 31 मई को चुनाव कराया गया था और इस चुनाव में 130 मतदाताओं में से 116 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. अध्यक्ष के पद पर प्रो राजकुमार प्रसाद को 64 मत और संजय कुमार को 53 मत प्राप्त हुआ था.
अध्यक्ष के पद पर राजकुमार प्रसाद को 9 मत से निर्वाचित घोषित किया गया था. वहीं सचिव के पद पर मुकेश कुमार और नवीन कुमार को 57-57 मत प्राप्त हुआ था. सचिव के पद पर दोनों ही प्रत्याशी को बराबर बराबर मत प्राप्त होने के पश्चात लॉटरी के द्वारा परिणाम का घोषणा किया गया था. जिसमें मुकेश कुमार निर्वाचित घोषित हुए थे. मौके पर राजेंद्र प्रसाद, चिंटू साह, अजीत कुमार, नरेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, विक्की आर्यन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




