अवैध टिकट बनाने वाले साइबर कैफे संचालक पर हुई कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : जिले में अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने वाले साइबर कैफे संचालक पर आरपीएफ के द्वारा गुरुवार को कार्रवाई की गई. इस दौरान शहर में संचालित होने वाले कई साइबर कैफे में छापेमारी कर उनके संचालक को हिरासत में लिया गया है जबकि मौके से अन्य कागजात को जब्त किये गये है. जानकारी […]
विज्ञापन
जमुई : जिले में अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने वाले साइबर कैफे संचालक पर आरपीएफ के द्वारा गुरुवार को कार्रवाई की गई. इस दौरान शहर में संचालित होने वाले कई साइबर कैफे में छापेमारी कर उनके संचालक को हिरासत में लिया गया है जबकि मौके से अन्य कागजात को जब्त किये गये है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरपीएफ को यह सूचना मिली थी कि आईआरसीटीसी में बिना पंजीकरण कराए कई कैफे में अवैध तरीके से रेलवे टिकट काटा जा रहा है. जिसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया तथा शहर के साइबर कैफे में छापेमारी की गई. इस क्रम में जिला मुख्यालय के बाईपास रोड में संचालित होने वाले हम तुम साइबर कैफे तथा जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित एक अन्य साइबर कैफे सहित कई साइबर कैफे में छापेमारी की गई तथा कागजात को जप्त किया गया है.
वहीं उक्त सभी साइबर कैफे के संचालक और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ के अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि तो की है पर किसी भी तरह की जानकारी देने से उन्होंने इनकार करते हुए बताया कि इस मामले में अभी और कार्रवाई की जा रही है तथा इससे जुड़े गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है.
बताते चलें की रेल टिकट को लेकर कालाबाजारी का कारोबार बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय में पनप रहा था, जिसके बाद आरपीएफ की कार्रवाई की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन