गर्मी के कारण बाइक से गिर कर गिद्धौर के CO घायल, अंचल को गाड़ी नहीं मिलने पर बाइक से जा रहे थे ड्यूटी करने

Updated:
विज्ञापन

जमुई : गर्मी के कारण चक्कर आने के कारण बाइक से गिर जाने से गिद्धौर के अंचलाधिकारी लहूलुहान हो गये. आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. इसके बाद उन्हें जमुई रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले के गिद्धौर के अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा बाइक से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय से […]

विज्ञापन

जमुई : गर्मी के कारण चक्कर आने के कारण बाइक से गिर जाने से गिद्धौर के अंचलाधिकारी लहूलुहान हो गये. आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. इसके बाद उन्हें जमुई रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले के गिद्धौर के अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा बाइक से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय से बुधवार को गिद्धौर जा रहे थे. इसी दौरान भीषण गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वे गिद्धौर स्टेडियम के निकट अपनी बजाज बाइक से गिर पड़े. बाइक से गिरने के कारण वह लहूलुहान हो गये. घायल अंचलाधिकारी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि अंचल मुख्यालय की गाड़ी गिद्धौर को नहीं मिलने के कारण उन्हें बाइक से ही ड्यूटी करनी पड़ रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन