दो विवाहिताओं की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दोनों के गले पे मिला रस्सी का निशान

Updated at : 03 May 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
दो विवाहिताओं की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दोनों के गले पे मिला रस्सी का निशान

खैरा : थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी नेपाली यादव की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की गुरुवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के गले पर रस्सी का निशान है, जिस कारण मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप […]

विज्ञापन

खैरा : थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी नेपाली यादव की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की गुरुवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के गले पर रस्सी का निशान है, जिस कारण मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार नेपाली यादव की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की शादी 3 वर्ष पहले भौंड गांव निवासी हेमंत यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार से हुई थी. जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी तथा बीते 17 अप्रैल को उसका गवना कराया गया था.

मृतका आरती कुमारी के पिता नेपाली यादव ने बताया कि हमें उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन करके यह सूचना दी कि आरती की तबीयत बहुत खराब है. जिसके बाद हम लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बताते चलें कि उसके गले पर रस्सी से दबाने का निशान है जिसके कारण मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की जाने का आरोप लगाया है. नेपाली यादव ने बताया कि मेरी बेटी तीन-चार दिन पहले घर आई थी. इस दौरान उसने बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है.

हालांकि मैंने सोचा कि पति-पत्नी के बीच का मामला है, और दोनों आपस में सुलह कर लेंगे यह सोचकर हमने उस मामले ज्यादा तूल नहीं दिया था. उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया था. पर हमें यह पता नहीं था कि वह मेरी बेटी की हत्या कर देगा. घटना के बाद परिजन उसके शव को लेकर थाना चले आये.

बताते चलें कि मृतका आरती का पिता नेपाली थाना में वाहन चालक है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गला दबाने की वजह से उसकी मौत हुई है. पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का अारोप

बरहट : थाना क्षेत्र के नुमर पंचायत के बनगामा में बुधवार रात संदेहास्पद अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी. महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी धनंजय मोदी की पत्नी मीना देवी की मौत बुधवार रात हो गयी. उसके गले पर रस्सी के निशान हैं.

इस बाबत मृतका मीना देवी के पिता नरेश मोदी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि मीना देवी की शादी बरहट थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी नरेश मोदी के पुत्र धनंजय मोदी के साथ विगत 2017 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी.

उसके ससुराल के लोग उसे मोटरसाइकिल के लिये प्रताड़ित करते थे. उसने बताया कि मेरी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे चार दिन पहले मोबाइल फोन की भी मांग की थी. और हमने उनलोगों को मोबाइल खरीद कर दे भी दिया था, लेकिन वह फोन धनंजय मोदी को पसंद नहीं आया और इसे लेकर ही उसने मेरी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दिया.
इस बाबत थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने आगे बताया कि मृतका मीना देवी के पिता ने मीना के पति धनंजय मोदी, ससुर नरेश मोदी, देवर अजय मोदी, किशुन मोदी, सास वासो देवी तथा दो ननद पर हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने यह भी कहा प्रथम दृष्टया यही प्रतीत भी होता है कि मीना देवी की हत्या दहेज के लिए ही की गयी है. पुलिस ने मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है.
धनंजय के माता-पिता ने आरोप को बताया निराधार
इधर मृतका मीना देवी के सास-ससुर तथा धनंजय के माता पिता वासो देवी और नरेश मोदी ने अपने और अपने अपने परिवार के लोगों पर लगे आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि मेरी बहू की तबीयत खराब रहती थी. हमने उसका इलाज भी कराया. वह किसी बात को लेकर परेशान रहती थी तथा उसने खुद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन