11वीं की आंतरिक परीक्षा 8 मई से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2019 7:50 AM
विज्ञापन
जमुई : सभी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आगामी 8 मई से 11 वीं की आंतरिक परीक्षा ली जाएगी. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि 8 मई से लेकर 14 मई तक दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्रथम पाली में सुबह 6:45 बजे से लेकर […]
विज्ञापन
जमुई : सभी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आगामी 8 मई से 11 वीं की आंतरिक परीक्षा ली जाएगी. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि 8 मई से लेकर 14 मई तक दो पाली में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्रथम पाली में सुबह 6:45 बजे से लेकर 10 बजे तक और द्वितीय पाली में सुबह 10:15 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि 8 मई को प्रथम पाली में भाषा और द्वितीय पाली में जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली जाएगी. नौ मई को प्रथम पाली में एनआरबी और द्वितीय पाली में कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया और वेब टेक्नोलॉजी तथा गृह विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी.
10 मई को प्रथम पाली में भौतिकी, लेखाशास्त्र और समाजशास्त्र तथा द्वितीय पाली में इतिहास व योग और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली जाएगी. 11 मई को प्रथम पाली में रसायनशास्त्र, व्यवसायिक अध्ययन और मनोविज्ञान की परीक्षा ली जाएगी. 14 मई को प्रथम पाली में गणित, भूगोल और संगीत तथा द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र तथा उद्यमिता की परीक्षा ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










