अवैध बालू खनन पर करें कठोर कार्रवाई अपराध नियंत्रण में लाएं तेजी: एसपी

जमुई : अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि शराब के कारोबार पर तुरंत रोक लगाएं और किसी भी थाना क्षेत्र से शराब के कारोबार की […]
जमुई : अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि शराब के कारोबार पर तुरंत रोक लगाएं और किसी भी थाना क्षेत्र से शराब के कारोबार की अगर सूचना मिलेगी तो दोषी व्यक्तियों के साथ संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
इसके अलावा बालू के खनन पर भी हर हाल में रोक लगाने निर्देश दिया. शराब और बालू की अगर बिक्री होती है तो उसमें दोषी पाये जाने वाले सभी लोगों और पुलिस पदाधिकारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
मंगलवार तड़के सुबह चार बजे सोनो पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को चाननटांड़ के समीप से जब्त किया. हालांकि ट्रैक्टर का चालक फरार होने में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि एसआइ अमरेंद्र कुमार सिंह व एएसआइ सब्बीर अहमद की अगुवाई में रात्रि गश्ती से लौट रही पुलिस टीम का वाहन जब चाननटांड़ के समीप पहुंचा तो लिपटवा घाट से बालू लेकर निकल रहा एक ट्रैक्टर का चालक पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










