नीमारंग मुहल्ले में हुई मारपीट दोनों पक्षों से नौ लोग घायल
Updated at : 17 Apr 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के नीमारंग मुहल्ला में मंगलवार को मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक पक्ष के घायल बिंदु देवी ने बतायी कि सुबह मैं अपने पति सौदागर साव, पुत्र राहुल कुमार व मनीष कुमार के […]
विज्ञापन
जमुई : नगर क्षेत्र के नीमारंग मुहल्ला में मंगलवार को मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक पक्ष के घायल बिंदु देवी ने बतायी कि सुबह मैं अपने पति सौदागर साव, पुत्र राहुल कुमार व मनीष कुमार के साथ खेत में काम कर रही थी.
तभी पड़ोसी नंदू साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, राजेश कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. वहीं दूसरे पक्ष के घायल ने बताया कि पूर्व से ही हम दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. जिसे लेकर उक्त लोगों ने मारपीट किया है. सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




