कंट्रोल रूम में आठ बजे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

Updated at : 12 Apr 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में आठ बजे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

जमुई : जमुई लोकसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्र के मतदान की सारी जानकारी लेने और सभी मतदान केंद्रों पर मतदान को सही तरीके से संचालित करने को लेकर बनाये गये कंट्रोल रूम में सुबह आठ बजे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी मतदान […]

विज्ञापन

जमुई : जमुई लोकसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्र के मतदान की सारी जानकारी लेने और सभी मतदान केंद्रों पर मतदान को सही तरीके से संचालित करने को लेकर बनाये गये कंट्रोल रूम में सुबह आठ बजे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.

जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ करने का समय दिया गया था, लेकिन कंट्रोल रूम का आलम यह था कि कंट्रोल रूम में तैनात किये गये अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर सुबह सात बजे के बाद तक पहुंचते नजर आये.
सुबह सात बजे के बाद अधिकारियों के द्वारा कंट्रोल रूम में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये जगह में कंप्यूटर लगाना शुरू किया गया. इसी बीच कंट्रोल रूम में अलग-अलग मतदान केंद्रों से इवीएम के खराब होने और इसके कारण मतदान में लेट होने की खबर भी आने लगी. कंट्रोल रूम में लगाये गये कर्मी जहां सुबह 8 बजे तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए कंप्यूटर को सुसज्जित करते नजर आये.
वहीं अलग-अलग मतदान केंद्रों से इवीएम के खराब होने की सूचना आने के बाद वहां पर इवीएम को ठीक करने और चुनाव को सही तरीके से शुरू कराने में भी परेशान दिखे. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक, जिला निर्वाची पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार और जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राकेश कुमार भी कंट्रोल रूम पहुंच कर अलग-अलग मतदान केंद्र से इवीएम के खराब होने की सूचना मिलने पर वहां पर दूसरा इवीएम भिजवाने और इवीएम में आने वाली खराबी को भी दूर करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी और जोनल दंडाधिकारी को निर्देश देते दिखे. साथ ही अलग-अलग मतदान केंद्रों पर विलंब से शुरू होने वाले मतदान के कारणों का भी जानकारी लेते रहे.
सुबह नौ बजे के बाद कंट्रोल रूम में अलग-अलग मतदान केंद्रों से जब सही तरीके से मतदान प्रारंभ होने की जानकारी आयी तो फिर कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी और अधिकारियों ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन