छापेमारी के दौरान कट्टा बरामद आरोपित फरार, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नरपतगंज : नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को देवीगंज पहुंचकर एक घर में छापेमारी की. वहां से एक लोड कट्टा बरामद हुआ. जबकि दो युवक भाग निकले. इसके बाद जब्त हथियार को थाना पुलिस ने थाना लाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर में […]
विज्ञापन
नरपतगंज : नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को देवीगंज पहुंचकर एक घर में छापेमारी की. वहां से एक लोड कट्टा बरामद हुआ. जबकि दो युवक भाग निकले. इसके बाद जब्त हथियार को थाना पुलिस ने थाना लाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर में हथियार रखकर बेचने के अलावा अपराध की सूचना पर मंगलवार को देवीगंज गांव के तेज नारायण यादव के घर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान उनके दो पुत्र पवन कुमार यादव व पिंकू यादव भाग निकले, जबकि घर से लोड कट्टा बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया, लेकिन पूर्व में ही युवक भाग निकला.
मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद छापेमारी के दौरान लोड कट्टा बरामद कर लिया. इसके बाद नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर सोमवार रात अलग-अलग जगह से छापेमारी में चार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन