तिवारीडीह मोड़ के समीप ऑटो के पलट जाने से पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

चकाई : थाना क्षेत्र के सरौन-बिचकोड़वा मुख्य मार्ग पर तिवारीडीह मोड़ के समीप एक ऑटो के पलटने से उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज […]

विज्ञापन

चकाई : थाना क्षेत्र के सरौन-बिचकोड़वा मुख्य मार्ग पर तिवारीडीह मोड़ के समीप एक ऑटो के पलटने से उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
घायलों में बालजोरी निवासी राजेश मरांडी, सलोनी मरांडी, छोटकीटांड़ निवासी गायत्री देवी, किरण देवी तथा चंद्रमंडीह थाना के भलसुंभा निवासी तिलया देवी शामिल है. सभी लोग चतरो से एक ऑटो भाड़ा पर लेकर छोटकीटांड़ जा रहे थे. तभी तिवारीडीह मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. ऑटो चालक मौके पर ऑटो छोड़कर भाग निकले. पुलिस को घटना की सूचना घायल यात्रियों के परिजनों द्वारा दूरभाष पर दी गई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन