नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

झाझा : आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अहम भागीदारी निभाने के लिये चुनाव आयोग के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये गये जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मंथन कला परिषद खगौल पटना से आये कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम […]

विज्ञापन
झाझा : आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अहम भागीदारी निभाने के लिये चुनाव आयोग के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये गये जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.
मंथन कला परिषद खगौल पटना से आये कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को संदेश देते हुये बताया कि लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है. जिसमें सभी भारतीयों की भागीदारी अहम है. इसे हमलोग अन्य पर्वो की तरह उत्साह पूर्वक मनाये. हमलोग अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें. ताकि एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण हो सके.
कलाकारों ने दर्शक को नाटक और गीत के माध्यम से यह भी बताया कि हर मतदाताओं का अपना मत कितना महत्वपूर्ण है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं का शत-प्रतिशत योगदान हो इसके लिये लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरों सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम चलाया गया है. मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये प्रयास तेज किया जा रहा है.
पिछले चुनाव से और अधिक मतदाता प्रतिशतता और बढ़ाया जाये और अधिक-से-अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया जाये. इसके लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारियों को भी मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये प्रयास तेज करने को कहा गया है. मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन