प्रेमी शिक्षक संग फरार हुई थी 10वीं की छात्रा, फिर 5 दिन बाद इस हाल में मिली

Updated at : 02 Dec 2018 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी शिक्षक संग फरार हुई थी 10वीं की छात्रा, फिर 5 दिन बाद इस हाल में मिली

जमुई : बिहार के जमुई जिला अंतर्गत सोनोथाना क्षेत्र से बीते 26 नवंबर को 10वीं की जांच परीक्षा देने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने के 5 दिन बाद बीते शुक्रवार को सोनो पुलिस ने छात्रा को सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के पंचपहाड़ी के समीप से […]

विज्ञापन

जमुई : बिहार के जमुई जिला अंतर्गत सोनोथाना क्षेत्र से बीते 26 नवंबर को 10वीं की जांच परीक्षा देने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने के 5 दिन बाद बीते शुक्रवार को सोनो पुलिस ने छात्रा को सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के पंचपहाड़ी के समीप से बरामद कर लिया. शनिवार को बरामद छात्रा का जमुई न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. बयान दर्ज करने के बाद छात्रा को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

इस संदर्भ में मामले के अनुसंधानकर्ता एसआइ हेतु नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली की लापता छात्रा को लेकर आरोपित रविंद्र कुमार दास बाइक से झाझा-सोनो मार्ग से गुजरने वाला है. प्राप्त सूचना के आधार पर एसआइ ने पुलिस बल के साथ पंच पहाड़ी के समीप वाहनों की चेकिंग में लग गये. उन्होंने बताया कि पुलिस और वाहन को देखते ही बाइक से आ रहा रवींद्र छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. मौके पर मौजूद महिला पुलिस की मदद से छात्रा को बरामद कर थाना लाया गया व लापता के संदर्भ में उससे पूछताछ की गयी. शनिवार को जमुई स्थित न्यायालय में छात्रा का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया.

विदित हो कि बीते 26 नवंबर को छात्रा के लापता होने पर परेशान छात्रा की माता द्वारा एक दिन बाद सोनो थाना में अपने ही गांव के प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक रवींद्र कुमार दास व उसके माता-पिता सहित कुल सात लोगों को नामजद करते हुए उन पर छात्रा को गायब करने का आरोप लगायी थी. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन