एससी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बदलने के विरोध में सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी सड़क जाम कर रहे लोग एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को फिर से लागू करने की मांग कर रहे थे सिकंदरा : एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किये गये संशोधन में केंद्र सरकार द्व��रा अध्यादेश लाकर किये गये […]
विज्ञापन
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी
आपके शहर में
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे लोग एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को फिर से लागू करने की मांग कर रहे थे
सिकंदरा : एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किये गये संशोधन में केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर किये गये बदलाव के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के तहत गुरुवार को लोगों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को तुलाडीह मोड़ के समीप जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान सड़क जाम कर रहे लोग एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को फिर लागू करने की मांग कर रहे थे.
मौके पर जाम का नेतृत्व कर रहे अनुज सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को देखते हुए मुकदमा दर्ज होने के साथ ही बिना किसी प्रक्रिया के गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए निर्णय दिया था कि इस एक्ट के तहत किसी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज पर एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जायेगी. लेकिन केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को अध्यादेश लाकर रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रक्रिया या जांच के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाना नागरिक अधिकार का हनन है.
उन्होंने केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को फिर से बहाल करने की आवश्यकता है. तभी समाज में शांति व्यवस्था कायम हो सकेगा. लोगों ने कहा कि वर्तमान में इसका चंद लोगों के द्वारा दुरुपयोग किया जाता है. इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. मौके पर चुन्नू कुमार, आनंद मोहन, सत्यम कुमार, भोलू कुमार, छोटू कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार, बौधू सिंह, सुरेंद्र सिंह, गणेश कुमार, रंजन कुमार, बौआजी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन