जमुई : आरटीआई कार्यकर्ता सहित दो की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा (जमुई) : थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में रविवार की शाम अपराधियों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता समेत दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत होकर फरार हो गये. बिछवे गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता वाल्मीकि यादव (35) व धर्मेंद्र यादव (उम्र 30) […]

विज्ञापन

सिकंदरा (जमुई) : थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में रविवार की शाम अपराधियों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता समेत दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत होकर फरार हो गये. बिछवे गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता वाल्मीकि यादव (35) व धर्मेंद्र यादव (उम्र 30) बाइक पर सवार होकर सिकंदरा से अपने घरलौट रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान बिछवे गांव के समीप ही पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. गोलीबारी में वाल्मीकि यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने धर्मेंद्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या करने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत होते हुए बिछवे गांव की ओर ही भाग निकले. विदित हो कि वाल्मीकि यादव ने आरटीआई के तहत सूचना मांग कर पंचायत की कई योजनाओं में अनियमितता व लूट का खुलासा खुलासा किया था.

इसके कारण वे कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगे थे. परिजनों की ओर से आशंका जतायी जा रही है कि इसी कारण दोनों की हत्या कर दी गयी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन