लंबी अवधि से अनुपस्थित 19 शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त
जमुई : लंबी अवधि से विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों की सेवा अब समाप्त की जायेगी. इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा) के कार्यालय से निर्गत पत्रांक 603 के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित नियोजन इकाई को अनुशंसा भी कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार जिले भर के 1664 प्राथमिक नवीन, प्राथमिक […]
जमुई : लंबी अवधि से विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों की सेवा अब समाप्त की जायेगी. इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा) के कार्यालय से निर्गत पत्रांक 603 के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित नियोजन इकाई को अनुशंसा भी कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार जिले भर के 1664 प्राथमिक नवीन,
प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जो लंबी अवधि से अनुपस्थित हैं तथा अपने विद्यालय में सेवारत नहीं है. ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर पूर्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा एक सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजी गयी थी जिसपर बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियोजन तथा सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2008 के कंडिका 15 (2) के तहत उनकी सेवा समाप्ति की अनुशंसा करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पहली सूची जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










