बिहार उद्योग विभाग ने पहली बार औद्योगिक विकास की रैंकिंग जारी की, पहले स्थान पर रहा सिवान

Bihar news: उद्योग विभाग ने पहली बार औद्योगिक विकास की रैंकिंग जारी की है. रैंकिंग में औद्योगिक योजनाओं के क्रियान्वयन को आधार बनाया गया है.
Patna: उद्योग विभाग ने पहली बार औद्योगिक विकास की रैंकिंग जारी की है. रैंकिंग में औद्योगिक योजनाओं के क्रियान्वयन को आधार बनाया गया है. सिवान पहले और पटना दूसरे स्थान पर है.
वहीं, शेखपुरा, सहरसा, किशनगंज, बक्सर, बेगूसराय, नालंदा और कैमूर जिलों को भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रथम 10 जिलों में रखा गया है. अंतिम पायदान पर रहने वाले पांच जिलों में बांका, सुपौल, गया, मधेपुरा और कटिहार शामिल हैं.
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने बताया कि जिलों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्टअप, बैंकों और उद्यमियों के साथ संवाद, एमएसएमइ योजना, पीएमएफएम ई-योजना, पीएमइजीपी योजना आदि के क्रियान्वयन में जिलों द्वारा किए गए प्रयासों के आधार पर जिलावार रैंकिंग तैयार की गई है.
-
सिवान -73.5
-
पटना-68
-
मुंगेर-64
-
शेखपुरा-64
-
कटिहार-26
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




