Indian Railways / IRCTC / Train News : बदले टाइम-टेबुल के साथ बरौनी तक चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस व गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन संशोधित समय के साथ अब बरौनी तक चलेगी.
पटना . यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस व गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन संशोधित समय के साथ अब बरौनी तक चलेगी.
आपके शहर में
पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 09039 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर व 09040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचालन समय में संशोधन व यात्रा विस्तार बरौनी तक किया गया है. मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस व गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन चलाने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
09039 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 जनवरी से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी.
वहीं, 09040 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 31 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को बरौनी से 07.20 बजे चलेगी.
09037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी विशेष गाड़ी 29 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए