पटना में अब कर सकेंगे विज्ञान की दुनिया की रोमांचक सैर, तस्वीरों में देखें देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान की दुनिया में एक रोमांचक सैर के लिए तैयार हो जाइए. मोईन-उल-हक स्टेडियम के पास देश के महानतम वैज्ञानिक स्व डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की स्मृति में अत्याधुनिक साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है. जल्द ही इसका उद्घाटन भी होगा.

विज्ञापन
undefined

APJ Abdul Kalam Science City Patna: पटना के राजेंद्र नगर के प्रेमचंद गोलंबर स्थित मोईन- उल – हक स्टेडियम के पास दिवंगत वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल की याद में देश के सबसे बड़े साइंस सेंटर का निर्माण हो रहा है. इस साइंस सिटी का निर्माण करीब 21 एकड़ में किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बीते दिनों एपीजे साइंस सेंटर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स के अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर की थी.

undefined

अशोक चौधरी ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि विज्ञान की दुनिया में एक रोमांचक सैर के लिए तैयार हो जाइए. मोईन-उल-हक स्टेडियम के पास देश के महानतम वैज्ञानिक स्व डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की स्मृति में अत्याधुनिक साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है. यह साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केन्द्रों में अपना स्थान बनाएगा.

undefined

अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि साइंस सिटी में गैलरियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, प्रदर्शनी लगाने का कार्य भी चल रहा है.

undefined

यह शानदार साइंस सिटी जल्द ही बिहार एवं देशवासियों को विज्ञान की अलग दुनिया से रू-ब-रू करवाएगा. हालांकि इसके उद्घाटन के तिथि की अब तक घोषणा नहीं हुई है.

undefined

साइंस सिटी में पांच अलग-अलग गैलरी होंगी, जिसमें प्रत्येक गैलरी में आठ से 10 प्रदर्शन लगाए जायेंगे. साइंस सिटी में बीए साइंटिस्ट गैलरी, स्पेस एस्ट्रोनोमी गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, बॉडी एंड माइंड गैलरी व बेसिक साइंस गैलरी में प्रदर्श लगाये जाने हैं.

undefined

साइंस सिटी में प्रमुख वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी देने के साथ ही इंडियन स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी भी साझा की जायेगी. इसके अलावा गैलरी में विजिटर्स को कार्बन फुटप्रिंट, मानव शरीर के अंगों की उपयोगिता और स्कूली सिलेबस से संबंधित विज्ञान के विभिन्न सिद्वातों को प्रोजेक्ट के माध्यम से समझाया जायेगा.

undefined
Also Read: स्टेडियम से विश्वविद्यालय तक पटना मेट्रो का भूमिगत सुरंग मार्च तक बनेगा, जानें PMCH तक कब लांच होगा टीबीएम
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन