hajipur news. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की गयी जान, विरोध में जाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 10:23 PM
बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हुई घटना, औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी सुरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुजीत के रूप में हुई पहचान
हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर दिलावरपुर पूर्वी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी सुरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बतायी गयी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 तथा बिदुपुर पुलिस को दी. सूचना देने के आधा घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मार्ग को घटनास्थल के पास बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
बाइक से महनार की तरफ जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी सुजीत कुमार अपनी बाइक से महनार की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पूर्वी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मारने के बाद मौके से फरार हो गया. ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना देने के लगभग आधा घंटा से भी अधिक समय तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गये तथा घटनास्थल के पास बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया. युवक के जेब से बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी. जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. सड़क जाम की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने लोगों को सड़क से हटा कर यातायात शुरु करा दिया.इस सबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पूर्वी गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार सुवक की मौत हो गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










