hajipur news. बाइक के अनियंत्रित होने से पानी भरे गड्ढे में गिरा युवक, डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

सहदेई थाना क्षेत्र के पोहियार गांव में शनिवार की देर रात हुई घटना, तिसीऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव का रहने वाला था मृतक

विज्ञापन

हाजीपुर.

तिसीऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव के युवक की सहदेई थाना क्षेत्र के पोहियार गांव में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव गांव आते ही परिजनों में काेहराम मच गया. मृतक मिथुन पासवान महथी धर्मचंद गांव निवासी राजेंद्र पासवान का पुत्र था. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार शनिवार को तिसीऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव निवासी मिथुन पासवान अपनी ममेरी बहन के घर महनार थाना क्षेत्र के लोदीपुर हसनपुर गांव गया था. देर रात लौटने के दौरान सहदेई थाना क्षेत्र के पाेहियार गांव में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दौरान वह पानी से भरे लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिस कारण डूबने से मौत हो गयी. सड़क किनारे बाइक देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सहदेई थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को पानी से बाहर निकाला तथा उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि मृतक पांच भाई में तीसरे नंबर पर था. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसे एक पुत्र है. युवक की मौत से पत्नी एवं परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन