हाजीपुर: भाकपा-माले की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, गरीबों के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय
बैठक में शामिल होते नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
लालगंज के बतरौल में भाकपा-माले की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने पर चर्चा की गई।
Hajipur News : वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के बतरौल गांव में रविवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उदय चौधरी ने की. बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, गरीबों एवं वंचितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई.
आपके शहर में
गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष उदय चौधरी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए संघर्ष को मजबूत करना है. पार्टी लंबे समय से सामाजिक एवं आर्थिक असमानता, शोषण, बेरोजगारी, महंगाई और भूमिहीनता जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन करती रही है.
उन्होंने कहा कि देश के विकास का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए. गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं मिलना जरूरी है. मजदूरों को उचित मजदूरी और सुरक्षित कार्य परिस्थितियां तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य एवं कृषि से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पार्टी लगातार उठाती रही है.
भूमिहीनों को जमीन और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
जिला सचिव त्रिभुवन राय एवं अंचल सचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भूमि से जुड़े सवाल, भूमिहीन परिवारों को जमीन, गरीबों के लिए आवास, राशन और पेंशन समेत सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर संगठन स्तर पर संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा.
बैठक में सेक्रेटरी अशोक बैठा, सदस्य नंदकिशोर चौधरी, हासिम खां, जिला सचिव त्रिभुवन राय, अंचल सचिव अनिल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार झा, सुभाष यादव, बच्चा बाबू, राजेंद्र राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए