चुनाव का समय नजदीक आते देख तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
चुनाव का समय नजदीक आते देख तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
महुआ : आगामी अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते देख विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट गये हैं. अनलॉक होते ही भाजपा, राजद, जदयू, कांग्रेस, रालोसपा के साथ अन्य राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने पार्टी सुप्रीमो के आह्वान पर चुनावी तैयारी में लग गये हैं.
आपके शहर में
चुनाव को लेकर राजद के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अमरजीत जायसवाल, युवा राजद प्रदेश सचिव रामाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक प्रतिनिधि बालेंद्र दास, जदयू के डॉ आसमा परवीन, उपेंद्र यादव, उमेश कुमार सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल उर्फ बब्लू चौधरी, रमण गुप्ता, अजित कुमार सिंह, लोजपा के प्रदेश महासचिव संजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, रविंद्र पासवान, रालोसपा के बजेंद्र कुमार पप्पू, अकिलदेव सिंह, टेकनारायण सिंह, दिनेश पासवान के साथ ही अन्य पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को चुनाव को लेकर जागरूक किये जाने लगा है.
इधर पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार यादव भी अपने समर्थक नंदन कानू, सत्येंद्र प्रसाद यादव, अमर कुशवाहा, चंद्रिका झा, बैद्यनाथ राय आदि के सहयोग से क्षेत्र में गरीब गुरबों की सेवा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए