वैशाली: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बिठौली हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बिठौली हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.
Hajipur News: पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की कटकर मौत हो गई. यह दुखद हादसा रेलखंड पर स्थित बिठौली हाल्ट के समीप घटित हुआ. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों और रेल कर्मियों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
आपके शहर में
25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है मृतका की उम्र
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी व कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है. आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी.
मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका, जांच जारी
मामले के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर (SI) नथुनी ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन और परिस्थितियों से प्रतीत होता है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त (अस्वस्थ) थी. देर रात वह रेलवे ट्रैक पर भटक रही थी, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. भगवानपुर थाना पुलिस आसपास के थानों और सीमावर्ती इलाकों में गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों के आधार पर मृतका की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए