वैशाली: लालगंज में घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात की चोरी, भागते वक्त मौके पर छूटा चोर का मोबाइल; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोरी | Prabhat Khabar Network

लालगंज में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात उड़ाए. भागते समय चोर अपना मोबाइल मौके पर ही छोड़ गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला स्थानीय निवासी शशिभूषण सिंह के घर का है, जहां बेखौफ अज्ञात चोरों ने आधी रात को घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के कीमती आभूषण और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के दौरान परिजनों के जाग जाने पर चोर घबराकर भाग निकले, लेकिन जल्दबाजी में एक चोर का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छूट गया, जो अब पुलिस जांच के लिए अहम सुराग बन गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात 2 बजे अलमारी तोड़कर उड़ाई नकदी और गहने

पीड़ित शशिभूषण सिंह ने लालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घटना 21 अगस्त की रात करीब 2:00 बजे की है. जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया.

चोरों ने अलमारी से:

  • ₹30,000 से ₹40,000 की नकद राशि
  • सोने व चांदी के कीमती जेवरात
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण पारिवारिक दस्तावेज चोरी कर लिए.

शोर मचाने पर भागे चोर, मौके पर छूटा मोबाइल बना अहम सुराग

चोरी की वारदात के दौरान घर के सदस्यों की अचानक नींद खुल गई. परिजनों द्वारा शोर मचाए जाने पर चोर सामान समेटकर तेजी से भागने लगे. इसी आपाधापी में एक चोर का मोबाइल फोन वहीं कमरे में गिर गया. पीड़ित परिवार ने मौके से मिले इस मोबाइल फोन को बरामद कर लालगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, ताकि तकनीकी जांच के जरिए गिरोह तक पहुंचा जा सके.

फोटो-02, | Prabhat Khabar Network
घर में बिखड़ा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network

3 अगस्त को भी हुई थी चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

पीड़ित शशिभूषण सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 3 अगस्त को भी उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी हो गई थी. उस समय भी स्थानीय पुलिस को विधिवत सूचना दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

स्थानीय नागरिकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर गहरा रोष और भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है. पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर मामले की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है.

Also Read: वैशाली: राघोपुर के सैदाबाद में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन