वैशाली बना बिहार का नंबर वन जिला: 29 हजार से ज्यादा किशोरियों को लगा HPV टीका

Published by :Ragini Shamra
Published at :10 May 2026 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Tika karan

अस्पताल की तस्वीर

Vashali News: वैशाली जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पूरे बिहार में नया रिकॉर्ड बनाया है. अब तक जिले में 29 हजार से अधिक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से वैशाली लगातार राज्य में पहले स्थान पर बना हुआ है.

विज्ञापन

Vaishali News: (कैफ अहमद की रिपोर्ट) हाजीपुर सहित पूरे वैशाली जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. अभियान की शुरुआत से ही जिला बिहार में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा है. वर्तमान में राज्यभर में पहले स्थान पर बना हुआ है. अब तक 29 हजार से अधिक किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है.

मिशन मोड में चल रहा टीकाकरण अभियान

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है. विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के सहयोग से पात्र किशोरियों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ा जा रहा है.

गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की भ्रांति, डर या संकोच के कारण कोई भी किशोरी टीकाकरण से वंचित न रह जाए.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार

जिला प्रशासन के अनुसार, एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है. यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक मजबूत माध्यम माना जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर टीकाकरण से किशोरियों को भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है.

अभिभावकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की अपनी बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण जरूर कराएं. अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान किशोरियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मेहनत रंग लाई

अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को व्यापक सफलता मिली है. लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण वैशाली जिला पूरे बिहार के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है.

Also Read: आरा में सनसनी: गर्लफ्रेंड से बात करने से रोका तो साले ने जीजा को मारी गोली

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन