वैशाली महिला महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता, सरिता और कृति ने जीता पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

बैडमिंटन खेलती लड़कियां

Vaishali Women College Badminton Competition : वैशाली महिला महाविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्राचार्य के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा. इतिहास विभाग की सरिता और कृति ने फाइनल मुकाबले में विजय हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

Vaishali Women College Badminton Competition : हाजीपुर स्थित वैशाली महिला महाविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के अगले चरण में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने स्वयं एक राउंड खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. फाइनल राउंड में इतिहास विभाग की सरिता और कृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राचार्य ने खुद खेलकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने स्वयं एक राउंड खेलकर की. उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं के साथ खेल में हिस्सा लिया और उनका उत्साह बढ़ाया. प्राचार्य की इस सहभागिता से छात्राओं का मनोबल बढ़ा.

बैडमिंटन खेते प्राचार्य
बैडमिंटन खेते प्राचार्य

16 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. संध्या कुमारी और डॉ. संजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया. इसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को चार टीमों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

सरिता और कृति ने हासिल किया प्रथम स्थान

फाइनल राउंड में इतिहास विभाग की सरिता और कृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं होम साइंस विभाग की सुनिधि ने द्वितीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

निर्णायक मंडल ने निभाई अहम भूमिका

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्पोर्ट्स काउंसिल की सदस्य डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. लता कदंबिनी, डॉ. स्नेहलता और इकोनॉमिक्स विभाग के डॉ. रवि कुमार सिंह शामिल रहे. निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Also Read : हाजीपुर में गंगा-गंडक का बढ़ा जलस्तर, 19 पंचायतों के 31 गांव प्रभावित, 101 नावें उतारी गईं, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन