वैशाली रूरल लीग के फाइनल में वैशाली टाइटंस ने जीता खिताब, कप्तान रुद्रांश कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट मे शामिल खिलाड़ी
वैशाली रूरल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वैशाली टाइटंस और वैशाली वॉरियर्स के बीच खेला गया. वैशाली टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा किया और 14.3 ओवर में जीत हासिल की. कप्तान रुद्रांश कुमार को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों चुना गया.
Hajipur Cricket Tournament: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिदुपुर स्थित प्रगति क्रिकेट ग्राउंड में वैशाली रूरल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वैशाली टाइटंस और वैशाली वॉरियर्स के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में वैशाली टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.
आपके शहर में
वैशाली वॉरियर्स ने बनाए 102 रन
टॉस जीतकर वैशाली टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली वॉरियर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए. टीम की ओर से साहिल कुमार ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली.
14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल
102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली टाइटंस ने 14.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. कप्तान रुद्रांश कुमार ने शानदार 65 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी. रुद्रांश कुमार को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया.
इन खिलाड़ियों को भी मिला पुरस्कार
बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रगति कुमार, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अंकित कुमार, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार पीयूष कुमार और अमेजिंग प्लेयर का पुरस्कार रितिका कुमारी को मिला. बेहतर अंपायरिंग के लिए जितेंद्र कुमार राय एवं रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि बिहार रूरल लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम एवं डॉ. रोहित कुमार सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
