70वीं BPSC में अधिकारी बनकर लौटे अभिषेक रंजन, जंदाहा और हाजीपुर के लोगों ने किया भव्य स्वागत
Vaishali News: वैशाली के जंदाहा निवासी अभिषेक कुमार रंजन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सीओ पद हासिल किया. सफलता पर क्षेत्रवासियों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. बड़े भाई डॉ. आशीष रंजन को भी सम्मानित किया गया.
Vaishali News: वैशाली जिले के नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र के जंदाहा बाजार निवासी अभिषेक कुमार रंजन का 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अंचल अधिकारी (सीओ) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, समाज और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया.
आपके शहर में
मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता
अभिषेक कुमार रंजन, विश्व मोहन सिंह के छोटे पुत्र हैं. उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के बल पर 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अंचल अधिकारी (सीओ) का पद प्राप्त किया. उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है.
फूल-माला पहनाकर किया गया सम्मान
सीओ पद पर चयनित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने अभिषेक कुमार रंजन का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया.
बड़े भाई डॉ. आशीष रंजन भी हुए सम्मानित
सम्मान समारोह में अभिषेक कुमार रंजन के बड़े भाई डॉ. आशीष रंजन को ऑर्थो सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित होने के अवसर पर भी सम्मानित किया गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके और फूल-माला भेंट कर शुभकामनाएं दीं.
समारोह में रहे कई गणमान्य लोग मौजूद
इस अवसर पर रालोमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, महेश सिंह, पूर्व उप प्रमुख सुनील कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, अनिल सिंह, अशोक सोनी, डॉ. रणविजय, विजय सिंह, नीरज कुमार, निखिल कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद ठाकुर, अशोक चौधरी, राजीव चौधरी, मो. इरशाद, मो. निजाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए