ताजिया जुलूस में नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, वैशाली में 51 अखाड़ों और DJ संचालकों पर FIR

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम हाजीपुर

Vaishali Muharram Juloos :वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित जढुआ कर्बला मेले में ताजिया जुलूस के दौरान प्रशासनिक निर्देशों और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना में 51 अखाड़ों के अनुज्ञप्तिधारकों और विभिन्न डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Vaishali Muharram Juloos : (अभिषेक कुमार) वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित जढुआ कर्बला मेले में ताजिया जुलूस के दौरान प्रशासनिक निर्देशों और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना में 51 अखाड़ों के अनुज्ञप्तिधारकों और विभिन्न डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह कार्रवाई जढुआ ओपी प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के आवेदन पर की गई है. वे ताजिया पहलाम और जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अखाड़ों की गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किए गए थे.

Hajipur News: अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन का आरोप

पुलिस के अनुसार, जुलूस के दौरान कई अखाड़ों और डीजे संचालकों ने प्रशासन द्वारा जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं किया. आरोप है कि निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया गया, आपत्तिजनक गाने बजाए गए तथा कई स्थानों पर सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध कर उपद्रव जैसी स्थिति उत्पन्न की गई. इससे आम लोगों को परेशानी हुई और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही.

51 अनुज्ञप्तिधारक और डीजे संचालक बनाए गए आरोपित

दर्ज प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के जढुआ, हथसारगंज, चौहट्टा, छोटी मड़ई, रामभद्र, मीनापुर, नूनगोला, पांदरीवा, अनवरपुर समेत विभिन्न इलाकों के अखाड़ा संचालकों और अनुज्ञप्तिधारकों को नामजद किया गया है.

इसके अलावा न्यू मस्त बैंड, तहलका डीजे, डीजे जोकर म्यूजिकल ग्रुप, युवराज डीजे, ललकार डीजे, हिमांशु डीजे, डीजे शिव साउंड, संगम बैंड ऑर्केस्ट्रा, डीजे रावण प्रोडक्शन, अभि म्यूजिक वर्ल्ड, शानू डीजे, एसके डीजे, डीजे आदिशक्ति, डीजे नीतेश, शिवम डीजे, भीम डीजे, अजय डीजे और एलडीएच डीजे सहित कई डीजे संचालकों को भी आरोपित बनाया गया है.

Vaishali News : पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों के विरुद्ध अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने, अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने और आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन