वैशाली में Pay Phone के फर्जी स्क्रीनशॉट से दुकानदारों को लगाते थे चूना, गोरौल में दो शातिर गिरफ्तार

Author Sudhir kumar jha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

वैशाली के गोरौल में पे-फोन के जरिए फर्जी भुगतान दिखाकर दुकानदारों से सामान ठगने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने दबोचा है. ये शातिर बिजली की दुकानों को निशाना बनाते थे. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Pay Phone Fraud Goraul : वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में पे-फोन के जरिए फर्जी भुगतान कर दुकानदारों से सामान ठगने वाले दो शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर वैशाली समेत कई जिलों के थानों में इसी तरह की ठगी के मामले दर्ज होने की बात सामने आई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Vaishali News : फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुश थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत राज और पटना के महावीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है. दोनों विभिन्न बाजारों में जाकर दुकानदारों से हजारों रुपये का सामान खरीदते थे और पे-फोन के माध्यम से फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते थे. बाद में जब दुकानदार अपने खाते की जांच करता था तो कोई राशि प्राप्त नहीं होती थी.

बिजली की दुकानों को बनाते थे निशाना

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विशेष रूप से बिजली की दुकानों को निशाना बनाते थे. वे बिजली के तार और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान खरीदने के बाद फर्जी भुगतान का संदेश दिखाकर दुकानदारों को धोखा देते थे. महुआ, सराय, गोरौल सहित कई थानों में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है.

दुकानदार की सतर्कता से खुला खेल

गुरुवार को दोनों गोढ़िया चौक स्थित बिजली दुकानदार मिंटू कुमार को अपना शिकार बनाने पहुंचे. जब उन्होंने पे-फोन से भुगतान करने की बात कही तो दुकानदार को संदेह हुआ. उसने तुरंत आसपास के अन्य दुकानदारों को सूचना दी. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों की ठगी का तरीका सामने आ गया. सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कई मामलों में संलिप्तता स्वीकार, पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कुछ मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. महुआ और सराय थाने में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है. संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन