ePaper

ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों को थमाया नोटिस

Updated at : 27 Aug 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों को थमाया नोटिस

शहर को जाममुक्त रखने, सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियम के पालन को लेकर वैशाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को यातायात डीएसपी के नेतृत्व में शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, सिनेमा रोड होते हुए यादव चौक तक सड़क के दोनों किनारे दुकान का सामान सजाने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. शहर को जाममुक्त रखने, सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियम के पालन को लेकर वैशाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को यातायात डीएसपी के नेतृत्व में शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, सिनेमा रोड होते हुए यादव चौक तक सड़क के दोनों किनारे दुकान का सामान सजाने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगाने वाले वाहन चालकों का इ-चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया. अभियान के दौरान नगर परिषद प्रशासन के साथ काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार साह ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा यातायात नियम के पालन को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान सात दिनों तक चलाया जायेगा. अभियान को लेकर सात दिनों के लिए रोस्टर जारी किया गया है. दूसरे दिन दुकानदारों एवं आम लोगों को नोटिस देकर समझा दिया गया है. नोटिस के बाद भी नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शहर में जाम का मुख्य कारण दुकानदारों एवं स्ट्रीट वेंडरों द्वारा सड़क किनारे ठेला, खोमचा लगाना है. इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियाें एवं आम दुकानदारों, स्टैंड संचालकों, स्ट्रीट वेंडर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर इसका निदान निकाला जायेगा. बताया गया कि नोटिस के बाद भी दुकान के आगे सामान सजाने पर पुलिस कार्रवाई करेंगी इसके जिम्मेदार दुकानदार स्वयं होंगे. साइकिल का प्रयोग करने के लिए किया गया प्रेरित : ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक एवं वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-मोटे कामों एवं कम दूरी के लिए कार या बाइक से शहर में नहीं आएं. नजदीक में मार्केटिंग करने के लिए अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें. सड़क किनारे या नो पार्किंग जोन में कार या बाइक खड़ा नहीं करें. उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से भी अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे एक स्थान पर ठेला लगाकर सामान की बिक्री करने पर शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है. ऐसी स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. स्ट्रीट वेंडरों के लिए चिह्नित किया गया है स्थानसिटी मैनेजर ने बताया कि शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर स्ट्रीट वेंडरों के लिए एसडीओ रोड के पास वेंडिंग जोन चिन्हित किया गया है. उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से अपील करते हुए कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडर चिन्हित स्थान पर ही ठेला या दुकान लगाकर सामान बेचें. इधर-उधर सड़क किनारे दुकान लगाने पर यातायात पुलिस तथा नगर परिषद प्रशासन कार्रवाई करेगा. मछली विक्रेताओं को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि मछली का कचरा शहर में सड़क किनारे या खुले में फेंकने पर कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए रात में चलाये जाने वाली विशेष सफाई वाले ट्रैक्टर से कचरे को शहर के बाहर फेंकने का निर्देश दिया गया.नप प्रशासन ने भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान वैशाली पुलिस की यातायात जागरूकता अभियान के साथ ही मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन ने अभियान चलाकर महिला कॉलेज के पास अतिक्रमित जमीन को खाली कराया. नगर प्रबंधक अभय कुमार निराला के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने कौनहारा रोड जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर अतिक्रमित जमीन को जेसीबी से खाली कराया. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे. नगर परिषद प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये लोगों के झुग्गी-झोपड़ी को हटा कर चहारदीवारी कराने का कार्य शुरु करा दिया है. नगर परिषद के सिटी मैनेजर ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण एवं शहरवासियाें के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्क निर्माण का कार्य कराया जायेगा. इसके लिए कई बार अतिक्रमण कारियों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन जमीन को खाली नहीं करने पर अभियान चला कर जमीन को खाली कराया जा रहा है. इस दौरान एंटी अतिक्रमण दस्ता ने दर्जनों मछली विक्रेताओं का नाद आदि जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन