सोनपुर रेल मंडल में टिकट जांच का मेगा अभियान, 2436 यात्री पकड़े गए; रेलवे को मिला 22 लाख से ज्यादा राजस्व

Updated:
विज्ञापन

फोटो- 77- अभियान के दौरान रेलकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनपुर रेल मंडल ने मेगा टिकट जांच अभियान चलाकर 2436 बिना टिकट यात्रियों से 22 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। रेलवे की बड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन

Hajipur News : यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए सोनपुर रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

सोनपुर से नवगछिया तक कई स्टेशनों पर हुई जांच

अभियान के दौरान सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया स्टेशन समेत विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गयी. रेलवे की टीम ने बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की.

2436 यात्रियों पर कार्रवाई, 22 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली

विशेष मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 2436 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. इन मामलों से रेलवे को कुल 22 लाख 08 हजार 825 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट और आवश्यक प्राधिकरण के साथ ही यात्रा करें.

सितंबर में अब तक 90 लाख से अधिक का राजस्व

सोनपुर रेल मंडल में सितंबर माह में सोमवार तक टिकट जांच के दौरान कुल 10,380 मामलों का निपटारा किया जा चुका है. इन मामलों से मंडल ने 90 लाख 32 हजार 135 रुपये का राजस्व अर्जित किया है. रेलवे की ओर से टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन