वैशाली के 3.62 लाख पेंशनधारियों को कल मिलेगी अगस्त की पेंशन, खाते में आएंगे 1100 रुपये
बिहार के 3,62,650 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में आज अगस्त महीने की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Hajipur News : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गुरुवार को जिले के 3,62,650 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी. राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजन होगा, जिसका सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में किया जाएगा. जिला स्तर पर कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
3.62 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचेगी राशि
अगस्त माह की पेंशन के रूप में जिले के कुल 3,62,650 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी. सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित 1,100 रुपये प्रतिमाह की पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध करायी जाएगी.
वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों के लिए चल रही छह योजनाएं
समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के अंतर्गत वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से छह पेंशन योजनाएं संचालित हैं. इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना शामिल हैं.
10 सितंबर को डीबीटी के बाद खाते की करें जांच
जिला पदाधिकारी ने पेंशनधारियों से अपील की है कि 10 सितंबर को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि अंतरित होने के बाद अपने बैंक खाते की जांच जरूर कर लें. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पेंशन की राशि खाते में पहुंची है या नहीं.
राशि नहीं मिले तो प्रखंड कार्यालय में दर्ज कराएं शिकायत
यदि किसी तकनीकी समस्या या अन्य कारण से पेंशन की राशि बैंक खाते में प्राप्त नहीं होती है, तो लाभुक संबंधित प्रखंड कार्यालय में अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए