वैशाली: युवा लोजपा (R) के संगठन का हुआ विस्तार, रितेश कुमार बने जिला उपाध्यक्ष; सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता
संगठन विस्तार के दौरान कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने वैशाली में अपना संगठन विस्तार किया है. इस दौरान रितेश कुमार को युवा लोजपा (आर) वैशाली का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
Vaishali News: हाजीपुर में शनिवार को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक महत्वपूर्ण संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन उदय देवराज द्वारा किया गया. इस दौरान पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष इंजीनियर पवन राज ने संगठन का विस्तार करते हुए सक्रिय युवा नेता रितेश कुमार को युवा लोजपा (आर) वैशाली का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया और उन्हें विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा.
आपके शहर में
पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का संकल्प
मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने संकल्प लिया कि वैशाली जिले के युवाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन की धार तेज करने और पार्टी की लोक-कल्याणकारी नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे.
बूथ स्तर पर संगठन को मिलेगी नई मजबूती: ई. पवन राज
इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष ई. पवन राज ने कहा कि रितेश कुमार एक बेहद सक्रिय, ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं. संगठन को पूरा भरोसा है कि उनके उपाध्यक्ष बनने से जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी, पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचेंगी और बूथ स्तर तक संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान लोजपा (आर) के विजन 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' और नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित नेताओं ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.
कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, वरिष्ठ नेता इंदल पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खान, जिला उपाध्यक्ष गणेश सिंह, भरत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पुष्कर, सरपंच सोहन पासवान, राजीव कुमार निराला, करण राय, अवधेश पासवान, रवि पासवान, रौनक कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए