3 महीने से वेतन अटका, HRA और बकाया भुगतान की मांग; डीईओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन साैंपते विधान पार्षद व अन्य | Prabhat Khabar Network

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने वैशाली डीईओ से मुलाकात कर शिक्षकों के लंबित वेतन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ वैशाली के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र साह से मुलाकात की. विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी की मौजूदगी में हुई वार्ता में शिक्षकों के वेतन, एचआरए, अंतर वेतन समेत कई लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. डीईओ ने लगभग सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वार्ता के दौरान सभी प्रकार के शिक्षकों के वेतन निर्धारण, एचआरए की बकाया राशि, प्रधान शिक्षकों के वेतन निर्धारण, विशिष्ट शिक्षकों के अंतर वेतन के भुगतान और नियोजित शिक्षकों के लंबित महंगाई भत्ता के भुगतान का मुद्दा उठाया गया. संघ ने बताया कि नियोजित शिक्षकों का वेतन पिछले तीन महीने से लंबित है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जल्द मिलेगा वेतन का आवंटन

वेतन भुगतान के मुद्दे पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आवंटन प्राप्त होने की संभावना है. इस संबंध में प्रदेश स्तर के वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की गई है. आवंटन मिलते ही लंबित वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

समयबद्ध समाधान की मांग

विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षकों की आर्थिक और सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है. उन्होंने लंबित मामलों पर विभागीय स्तर से शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान, जिला सचिव झुन्नी लाल पंकज, वरीय जिला सचिव नवनीत कुमार, सचिव अब्दुल कादिर, उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, अरविंद्र कुमार, विकास रौशन, नागमणि, संतोष यादव, रणबीर कुमार, संतोष राय, प्रेमचंद पंडित, अनिल कुमार, राजू रंजन चौधरी, अरुण चौधरी सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन