हाजीपुर: गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर पवित्र कलश की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल विधायक | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश पूजन का आयोजन किया गया। विधायक अवधेश सिंह ने उनके जीवन और संदेशों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर प्रखंड की पहेतिया पंचायत स्थित रविदास टोला में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पवित्र कलश की पूजा-अर्चना की गयी. आयोजन भाजपा ग्रामीण पश्चिम मंडल अध्यक्ष रितेश रंजन के नेतृत्व में हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरु रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक : अवधेश सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का प्रसिद्ध कथन ‘मन चंगा तो कटौती में गंगा’ हमें अपने मन को निर्मल रखने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि गुरु रविदास किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक चिंतक थे.

जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ दिया संदेश

विधायक ने कहा कि गुरु रविदास ने अपना पूरा जीवन जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करते हुए समर्पित किया. उन्होंने समाज को संदेश दिया कि कोई व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता. मनुष्य की पहचान उसके कर्म और मानवता के प्रति प्रेम से होती है.

भाजपा नेताओं समेत कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में हाजीपुर के उपप्रमुख नंदकिशोर सिंह, गुड्डू ठाकुर, रविंद्र राय, अमित कुमार, कैलाश राय, पूर्व मुखिया चंदेश्वर राय, वार्ड सदस्य अजीत ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सितेश रंजन, शिवम कुमार, नवीन ठाकुर, सुभाष कुमार, इंद्रजीत पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे. भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीता देवी, सविता देवी, कंचन कुमारी और माला देवी समेत अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन